महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं देश के शुभचिंतक: मौलाना महमूद मदनी

Nationalमहाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं देश के शुभचिंतक: मौलाना महमूद मदनी

 

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मदनी की हिदायत पर जमीयत का केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल प्रभावित क्षेत्र पहुंचा, जमीयत राहत समिति का गठन किया गया, बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू.

महाराष्ट्र के कई जिलों, खासकर रत्नागिरी, रायगढ़ और अन्य इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंभीर स्थिति का सामना है। लाखों लोग पूरी तरह से पानी में डुबे हुए हैं। अनगिनत लोगों की जान चली गई है और हजारों लोगों की जान गंभीर खतरे में है अगर उन्हें सुरक्षित जगहों तक नहीं पहुंचाया गया।

इसे देखते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने देश के सभी शुभचिंतकों और हमदर्दों से इस जरूरत की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है. मौलाना मदनी ने कहा कि अल्लाह अपने बन्दों का परीक्षण करता है। ऐसे अवसर पर, यदि कोई व्यथित लोगों की मदद के लिए आगे आता है, तो वह अपने रब ( खुदा) को अपने पास पाता है.


मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पारंपरिक रूप से बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में जमीयत का एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित छेत्र पहुँच चूका है । राहत कार्य के समन्वय के लिए एक जमीयत राहत समिति भी बनाई गई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद हमेशा चरणों में राहत कार्य करता है। इस समय बचाव कार्य, शेल्टर और भोजन का प्रावधान सबसे बुनियादी जरूरत है। साथ ही पुनर्वास की प्रक्रिया अगले चरण में की जाएगी।

गौरतलब है कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए जमीयत राहत समिति 2021 का गठन किया है, जिसके संयोजक मुफ्ती मुहम्मद रफीक रायगढ़ी, उपाध्यक्ष, दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र होंगे. (मोबाइल 855100484848, 9422383711) सहायक संयोजक , जमीयत उलेमा महाराष्ट्र के अध्यक्ष मौलाना हाफिज नदीम सिद्दीकी ( मोबाइल 9665017313, 9422657332) होंगे। शेष सदस्यों में जमीयत उलेमा महाराष्ट्र के कोषाध्यक्ष कारी मुहम्मद अयूब आज़मी, दीनी तालीमी बोर्ड महाराष्ट्र के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मुहम्मद रोशन, काजी मुहम्मद हुसैन माहमकर, जमीयत उलेमा रायगढ़ के अध्यक्ष, मौलाना मुहम्मद एजाज पन्हालकर सचिव जमीअत उलेमा कोकन, मुफ्ती तौफीक अहमद मजाहेरी जमीयत उलेमा रत्नागिरी के सचिव, मौलाना मुहम्मद इलियास बगदादी, जमीयत उलेमा तालुका चिपलुन के अध्यक्ष और मौलाना मुहम्मद इब्राहिम कासमी जमीयत उलेमा शोलापुर जिले के अध्यक्ष हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles