डॉक्टर जाकिर हुसैन फाउंडेशन का वार्षिक समारोह रविवार को बेहद धूम धाम से मैरिस रोड स्थित होटल लेमन ट्री मे मनाया गया. ज़िसमे संस्था के 19वीं वर्षगाँठ पर हुए समारोह मे अलग अलग शोबों मे सौ से अधिक मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य मे काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी क्या गया। इस मौके पर मोहम्मद शहबाज़ हुसैन को ज़ाकिर हुसैन फौंडेशन ने मदर टरेशा अवार्ड से किया सम्मानित किया।
आपको बता दें कि मोहम्मद शहबाज़ हुसैन अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी के छात्र हैं. प्रोफेसर मोहम्मद हसन साहब के सुपर विजन मे पीएचडी कर रहे हैं. बेगूसराय जिला के बलिया अनुमंडल के सालेहचक पंचायत के रहने वाले हैं पढायी के साथ साथ समाज सेवा में करने में काफी सक्रिय रहते हैं.
इस आपदा के दौर में जहां परवासियों को नई नई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है वही प्रवासियों की मदद करने वाले गुमनाम लोगों की कमी नहीं है ऐसा ही एक उदाहरण नई दिल्ली से मिजोरम जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार प्रवासी मजदूरों के साथ पेश आया था.
दरअसल कोरोना के प्रथम लॉकडाउन के वक़्त एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली से मिज़ोरम जा रही थी. बेगूसराय जिले में बरौनी कटिहार रेलखंड के लखमीनिया रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन रूकी तो रेलवे के किनारे बसे कस्बा ग्रामवासी और सालेहचक पंचायत के नेक दिल इंसान मोहम्मद शाहबाज़ हुसैन की टीम ने मिज़ोरम, बंगाल, मणिपुर, पूर्वोत्तर राज्यों के श्रमिक ट्रेन के पैसेंजरों को तैयार भोजन, सूखा राहत का पैकेट, पानी एवं बच्चों को दूध से लेकर खाना का उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई थी.
इन गांव वालों के जज्बात की कदर करते हुए इस सराहनीय कार्य की तारीफ़ पहले ही मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोरामथांगा, बिहार के मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार, मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन बीरेन सिंह, श्री संजय कुमार आईएएस अधिकारी प्रधान सचिव शिक्षा विभाग, आईएफएस अधिकारी श्री सुसांत नंदा, राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व एमएलसी डॉ. तनवीर हसन, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने ट्विटर पर इस नेक कार्य की वीडियो अपलोड करते हुए बेगूसराय की जनता की तारीफ की और ढेर सारी बधाइयां दी थी।
इससे पहले इंडियन रेलवे के सेंट्रेल रीजन के चीफ और मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोरामथांगा ने पत्र लिखकर समाजसेवी मोहम्मद शहबाज़ हुसैन सालेहचक पंचायत और कस्बा ग्राम के नेक दिल इंसान की तारीफ़ किया था. उन्होंने कहा था कि ऐसे युवा के रहते. मानवता हमेशा ज़िंदा रहेगा। इस मौक़े पर जितने भी बुजूर्ग, ख्वातीन हौसला अफ़ज़ाई और दुवाओं के लिए इस मौके पे मौजुद थे, शहबाज हुसैन ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

इस मौक़े पर मेहमान खुसुसी प्रोफेसर परवेज मुसर्रत वाइस चांसलर इटीग्रल यूनीवर्सिटी, प्रोफेसर सूफियान बेग प्रिंसिपल ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी , प्रोफेसर असलम परवेज पूर्व वाइस चांसलर मौलाना आजाद नेशनल ऊर्दू यूनीवर्सिटी, प्रोफेसर राशीद नेहाल , प्रोफेसर रेहान खान प्रो वाइस चांसलर दिल्ली कौशल उधमिता यूनीवर्सिटी ,प्रोफेसर शाहीद प्रिंसिपल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल आदि मौजूद थे।


